September 21, 2024

120 फैंसी लाइटों से जगमगाया नुमाईशखेत-विकास भवन मार्ग


बागेश्वर ।   नुमाईशखेत से विकास भवन मार्ग 120 फैंसी लाइटों ने जगमगाने लगा है। जिलाधिकारी की पहल अब रंग लाई है। अनटाइड फंड से दो चरणों में यह कार्य किया गया है। इसमें नगर पालिका ने भी बेहतर सहयोग दिया है। लोगों ने प्रशासन व पालिका के प्रति आभार जताया है। मालूम हो कि नुमाईखेत से विकास भवन तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने से सबसे अधिक परेशान मॉर्निंग वॉकर है। अंधेरा होने का फायदा अराजक तत्व उठा रहे थे। खासकर महिला वॉकर इस मार्ग की ओर डरे सहमे जा रहीं थी। इस पीड़ा को लोगों ने जिलाधिकारी अनुराधा पाल को बताई। उन्होंने मामले का संज्ञान लिया औ मार्ग पर 120 फैंसी लाइटें लगा दी है। लाइट लगने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मॉर्निंग वॉकर खुश हैं। साथ ही क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने भी प्रशासन व नगर पालिका के प्रति आभार जताया है। नगर पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि 30 लाइटें डीएम द्वारा दिए गए अनटाइड फंड से लगी हैं, जबकि 90 लाइटें नगर पालिका ने लगाई हैं। उन्होंने लोगों से भी इन लाइटों की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की है। अराजक तत्वों पर भी नजर रखी जाएगी।