Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का आरोपी बाप को किया गिरफ्तार


अल्मोड़ा. । कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। जिससे वह गर्भवती भी हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। जिसके मात्र तीन घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को एक महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि मोहन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री (17 वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया है। जिससे उसकी पुत्री गर्भवती हो चुकी है। जिस पर तत्काल कोतवाली अल्मोड़ा में आरोपी मोहन कुमार के विरुद्ध धारा-376 भादवि व 5जे (ii)/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से बुधवार को ही एफआईआर दर्ज होने के लगभग 03 घंटे में अभियुक्त मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहन कुमार (29 वर्ष) पुत्र ख्याली राम ग्राम पलना, पोस्ट ढौरा, लमगड़ा का निवासी है। पुलिस टीम में महिला एसआई रिंकी सिंह व कांस्टैबल मनोज कुमार शामिल रहे।

Advertisement