गणतंत्र दिवस पर संजय कांडपाल को किया सम्मानित
बागेश्वर गरुड़ । गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद में अपने 2 विभागों में अपने दायित्व को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठ तरीके से करने वाले कर्मचारियों को आज जिलाधिकारी व उच्च अधिकारियों ने सम्मानपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
जिनमे आज गरुड़ विकास खण्ड के नॉगाव निवासी श्री संजय कुमार कांडपाल भी शामिल रहे ।
श्री कांडपाल को उनके द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में विकास खण्ड में उत्कृष्ट कार्यो का प्रदर्शन करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र के अनेकों जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर प्रसन्नता व्यक्त की हैं।
जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी भगवत प्रसाद पंत समेत दयाल दानू, हिमांशु नेगी, ललित मोहन जोशी, रविन्द्र कुमार पंत, कुलदीप जोशी, रेनू नगरकोटी, पंकज मेहता, भूपेंद्र सिंह राणा, नीरज जोशी, धरम सिंह कोरंगा, गिरिजाशंकर भट्ट, शेखर चंद्र पांडे, हिमांशु शाह, वीरेंद्र मोहन, हरि सिंह पांडा, ममता आर्या, नीवन जोशी, राजन गोपाल, कैलाश बिष्ट, खुशवंत सिंह, मान सिंह, देवेंद्र लोहनी, भगवती जोशी व सुनील कुंवर एवं रश्मि जोशी शामिल हैं।
इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, दलीप खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन संजय शाह जगाती, भुबन कांडपाल, जगदीश जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीपी जोशी समेत अनेक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व आमजनता मौजूद रहे ।
