Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में दिए जाने पर टैक्सी चालक गुस्साए


बागेश्वर. ।  वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में दिए जाने पर टैक्सी मालिकों तथा चालकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध में उन्होंने वाहन खड़े रखे और प्रर्दान किया। यहां हुई सभा में जल्द सरकार ने निर्णय वापस लेने की मांग की है। जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। हड़ताल के चलते लोग परेशान रहे। ओम शक्ति टैक्सी यूनियन मालिक चालक कल्याण समिति के तत्वावधान में चालक व मालिक कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सराकर निजी हाथों में वाहनों की फिरनेस दे रही है। फिटनेस सेंटर मनमानी पर उतर आए हैं। जिन वाहनों की फिटनेस 2500 में हो रही थी उसे नौ से दस हजार कर दी है। अभी तक नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में यह व्यवस्था लागू हुई है। भविष्य में सरकार इसे पूरे प्रदेश में लागू करने वाली है। उन्होंने व्यवस्था का कड़े शब्दों में निंदा की। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। इसके बाद सीएम, परिवहन मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इधर हड़ताल के चलते वाहन खड़े रहे। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पांच-पांच किमी लोगों को पैदल चलना पड़ा। इस मौके पर महासचिव प्रकाश उपाध्याय, अध्यक्ष पुष्कर जोशी, उपाध्यक्ष राजेंद्र नेगी, उमेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर भराड़ी टैक्सी यूनियन के द्वारा कपकोट हाइडिल गेट पर गाड़ी का फिटनेस भारी लोगों को ठेकेदारी प्रथा में देने पर नाराजगी जताई। ड्राइवरों ने चक्का जाम किया। इस अवसर पर केवलानंद जोशी, नंदन प्रसाद, नंदन कोरंगा, बलवंत जोशी, कमल कुमार, विवेक कोरंगा, ललित तिरुवा, प्रेम तिरुवा, कमल ऐठानी आदि मौजूद रहे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

Advertisement