Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

10 दिन में दूसरी बार  जले छतीना कंपाट के जंगल


बागेश्वर ।  बागेश्वर रेंज के छतीना कंपाट के जंगल में दस दिन के भीतर दूसरी बार जंगल जल रहे हैं। शुक्रवार की रातभर जंगल जलते रहे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को रात में ही दे दी थी। शनिवार को वन विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन विभाग अराजक तत्वों पर नकेल करने में नाकाम साबित हो रहा है। लोगों ने कहा कि इस बार ऑफसीजन में अधिक जंगल जले हैं। मालूम हो कि दो दिन पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वनाग्नि को लेकर बैठक हुई। जिसमें डीएम ने जंगलों को आग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए। उनके निर्देश के दूसरे दिन ही छतीना कंपाट का जंगल रातभर जलता रहा। जंगलों में आग लगाने वालों पर वन विभाग नकेल नहीं कस पा रहा है। पुलिस की तरह वह मुखबीर नहीं बना पा रहा है। इससे जंगल लगातार जल रहे हैं। नवंबर से लेकर 26 जनवरी तक जिले में आगे की 15 घटनाएं हो चुकी है। बागेश्वर, कपकोट, धरमघर व गढ़सेर रेंज के जंगल अधिक जले हैं। लोगों ने वन विभाग से जल्द जंगल की आग पर काबू पाने तथा आग लगाने वालों पर नकेल कसने की मांग की है। इधर रेंजर एसएस करायत ने बताया कि शनिवार को आग पर काबू पा लिया है। अरातक तत्वों पर भी विभाग नजर बनाए हुए है।

Advertisement