Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

ध्रुवी पटेल के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज, बोलीं-बॉलीवूड अभिनेत्री बनने का है सपना


न्यूयॉर्क । अमेरिका की कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम की छात्रा ध्रुवी पटेल के सिर ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज सजा है। ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’  भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद ध्रुवी ने बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की राजदूत बनने की इच्छा जाहिर की है।
ध्रुवी ने यह उपलब्धि हासिल करने के बाद कहा, ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड जीतना एक अविश्वसनीय सम्मान है। यह एक ताज से कहीं बढक़र है यह मेरी विरासत, मेरे मूल्यों और वैश्विक स्तर पर दूसरों को प्रेरित करने के अवसर का प्रतिनिधित्व करता है।’
किसी भी प्रतियोगिता की सबसे सामान्य चीज होती है कि उसका एक ही विजेता होता है। ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ की इस प्रतियोगिता में सूरीनाम की लिसा अब्दोएलहक को प्रथम रनर-अप घोषित किया गया, जबकि नीदरलैंड की मालविका शर्मा को इस दौड़ में दूसरा रनर-अप घोषित किया गया। मिसेज श्रेणी में त्रिनिदाद और टोबैगो की सुआन मौटेट विजेता रहीं, स्नेहा नांबियार प्रथम और यूनाइटेड किंगडम की पवनदीप कौर द्वितीय रनर-अप रहीं। किशोर श्रेणी में ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को ‘मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड’ का ताज पहनाया गया। नीदरलैंड की श्रेया सिंह और सूरीनाम की श्रद्धा टेडजो को प्रथम और द्वितीय रनर-अप घोषित किया गया।

You may have missed

Advertisement