Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपवास पर बैठे कांग्रेस महामंत्री


बागेश्वर. ।  आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कांग्रेस इकाई के तत्वावधान में महामंत्री ने जिला अस्पताल में एक दिवसीय उपवास रखा। यहां हुई सभा में लंबे समय से बंद जन औषधि केंद्र खोलने की मांग की। साथ ही डायलेसिस सेंटर का लाभ देने की भी मांग की। यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। जिला महामंत्री कवि जोशी कार्यकर्ताओं के साथ 26 जनवरी को जिला चिकित्सालय में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ उपवास पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। यहां डायलेसिस सेंटर होने के बाद लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। ऑपरेशन थियेटर में चल रहा निर्माण का काम समय पर पूरा नहीं हो रहा है। जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद है। लोग बाजार से महंगी दवा लेने को मजबूर हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्याम लाल साह स्मारक गेट को ध्वस्त कर दिया है। सीएचसी बैजनाथ में स्थापित जन औषधि केंद्र में व्याप्त धांधली के मामले में कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, हरीश ऐठानी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित गोस्वामी, दान सिंह टंगड़िया, शैलेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Advertisement