Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण में हर्ष फायरिंग, अधिशासी निदेशक के पेट में लगी गोली


ऋषिकेश. ।  गणतंत्र दिवस में ध्वजारोहण से पूर्व डोईवाला शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी से गोली चल गई, जिससे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह घायल हो गए। वहीं घटना के बाद शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
घायल शुगर मिल के अधिशासी निदेशक का उपचार सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून में किया गया। जिसके बाद उन्होंने शाम तक अपने रुटीन के कार्यो को भी किया। बताया जा रहा है कि शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा है। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पूर्व ही गोली चल गई। जिसके 312 बोर के छर्रे निकलकर अधिशासी निदेशक के पेट में लगे परंतु घटना होने के बावजूद भी उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के पश्चात संविधान की शपथ भी दिलाई। इसके बाद अधिक खून बहने व दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया है। अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जांच बैठा दी गई है। साथ ही घटना की कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिनके संबंध में जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने पर फिलहाल सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वही देर रात एसएसपी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement