Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

चमोली जिपं अध्यक्ष की बहाली पर कांग्रेसी खुश


चमोली ।   चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की पद बहाली के आदेश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिपं अध्यक्ष पर रजनी भंडारी की न्यायालय के आदेश पर बहाली को न्याय और सत्य की जीत बताया। न्यायालय के आदेश का सम्मान कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी समेत पूरे चमोली जनपद की जनता को न्याय पर भरोसा था। और सदैव रहेगा। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रजनी भंडारी की बहाली पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर में जुलूस निकालकर खुशी जताई और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रजनी भंडारी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बहाली को सत्य और न्याय की जीत बताया । इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट, युद्धवीर बर्त्वाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, ओमप्रकाश नेगी, धीरेन्द्र गरोडिया, संदीप खनेड़ा, राजेंद्र रावत, वीरेंद्र बर्त्वाल, शम्भूलाल, जयवीर सिंह, अंजू राणा, रवीन्द्र बर्त्वाल समेत बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement