Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

आंगन में खेल रहे बेटे को गुलदार ने किया घायल


रुद्रप्रयाग ।  जनपद के बच्छणस्यूं क्षेत्र के खल्यां गांव में बुधवार शाम आंगन में खेल रहे बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग निकला, जिससे बच्चे की जान बच गई। मासूम का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे खल्यां गांव में चार साल का आदर्श राणा पुत्र त्रिलोक राणा घर के आंगन में खेल रहा था। पास में घात लगाकर बैठा गुलदार अचानक बच्चे पर झपट पड़ा। बच्चे ने शोर मचाया तो कुछ दूर पर खड़े ग्रामीण भी सतर्क हुए। उन्होंने गुलदार को भगाने के लिए शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। मासूम की की जान बच गई। घटना से क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Advertisement