Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में रेस्टोरेंट कर्मी ने की आत्महत्या


बागेश्वर ।  कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडलसेरा में एक व्यक्तित ने फांसी का फंदा लगाकार खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडलसेरा के चुबराड़ी निवासी 52 वर्षीय शंकर गोस्वामी ने घर के पास ही आम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गया। परिजनों ने जब यह मंजर देखा तो उसके पांव के नीचे की जमीन खिसक गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Advertisement