Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

चीनी मिल में आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन


रुद्रपुर ।   चीन मिल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने संबंधित फर्म पर शोषण का आरोप लगाते हुए मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए चीनी मिल प्रबंधन से न्याय दिलाने की मांग की। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक के हस्तक्षेप के बाद फर्म ने पांच फरवरी तक समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। गुरुवार को विभिन्न श्रेणी में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने चीनी मिल गेट पर धरना दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि फर्म ने उन्हें पिछले माह का वेतन नहीं दिया है। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। समान श्रेणी के कर्मचारियों को अलग-अलग वेतनमान दिया जा रहा है, जोकि सरकार से निर्धारित वेतनमान से कम है। उन्हें अपने पीएफ के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने फर्म पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह धरनास्थल पर पहुंच गए। संजीव सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से वार्ता की। मर्तोलिया ने फर्म से बात करने के बाद उन्हें पांच फरवरी तक समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान राजेश कुमार, विनीत, रोशन लाल, संजय यादव, नवीन कुमार, मनोज, ब्रह्मानंद, नाजिम, श्याम बिष्ट, किशन, सुमित, धर्मेन्द्र, पुष्पेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Advertisement