March 13, 2026

बैजनाथ पुलिस ने थाने में कराई हिस्ट्रीशीटरो की परेड


बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में चल रहे हिस्ट्रीशीटरो पर निगरानी रखने के लिए समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है

इसी क्रम में आज दिनांक 02/02/2024 को थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत निवासरत हिस्ट्रशीटरो को थाने में बुलाकर शिनाखत परेड करवाई गई एवं उनके द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई l

हिस्ट्रीशीटरों को आगामी लोकसभा चुनाव में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सख्त हिदायत दी गई व भौतिक सत्यापन करवाया गयाl