Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

सीएम केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- बीजेपी में शामिल होने के लिए किया जा रहा मजबूर, झुकेंगे नहीं


नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह झुकने वाले नहीं हैं। उनका यह बयान आम आदमी पार्टी के विधायक खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के बीच आया है।
उन्होंने कहा, वे हमारे खिलाफ कोई भी साजिश रच सकते हैं; मैं भी दृढ़ हूं। मैं झुकने वाला नहीं हूं। वे मुझसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं, लेकिन मैंने कहा कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा, मैं आप सुप्रीमो ने दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल की आधारशिला रखने के बाद कहा, बीजेपी में कभी शामिल नहीं होऊंगा, बिल्कुल भी नहीं।
कार्यक्रम में अपने भाषण में, केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाला केंद्र राष्ट्रीय बजट का केवल 4 प्रतिशत स्कूलों और अस्पतालों पर खर्च करता है, जबकि दिल्ली सरकार हर साल अपने बजट का 40 प्रतिशत इन पर खर्च करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जेल में बंद अपने आप सहयोगियों मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन का भी जिक्र किया।
‘आज सभी एजेंसियां हमारे पीछे पड़ी हैं। मनीष सिसौदिया की गलती यह है कि वह अच्छे स्कूल बना रहे थे। सत्येन्द्र जैन की गलती यह है कि वह अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवा रहे थे। अगर मनीष सिसौदिया स्कूल के बुनियादी ढांचे की बेहतरी के लिए काम नहीं कर रहे होते, तो वह ऐसा नहीं कर पाते।’

Advertisement