Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पीडब्ल्यूडी कार्यालय धमके कांग्रेसी, आंदोलन की दी चेतावनी


बागेश्वर ।  नगर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर मुखर हो गए हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता को समस्याओं से अवगत कराया। जल्दी समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष भगवत डसील के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को लोनिवि कार्यालय में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर को जोड़ने के लिए तीन बायपास बनाए गए, लेकिन लंबे समय से इन पर डामर नहीं हो पाया। इस कारण नगर के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गर्मियों में जहां सड़क से धूल का गुबार उठता है वहीं बारिश के दिनों में कीचड़ से सड़क सन जाती है। दो पहिया वाहन चालक से लेकर अन्य चालक इससे परेशान हैं। इसके अलावा एसबीआई तिराहे से केमू स्टेशन तक नाली निर्माण कराने की मांग की है। नाली नहीं होने से बारिश होते ही कीचड़ सड़क पर फैल जाता है। इससे लोगों का चलना दुभर हो जाता है। चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर समस्या का समााधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर कवि जोशी, प्रमोद कुमार, भीम कुमार, सुनील पांडे, विशाल रावत, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद लोनिवि के ईई को इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा।

Advertisement