Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गरुड़ में बंदर भगाओ खेती बचाओ जन अभियान को मिल रहा जबरदस्त समर्थन


बागेश्वर गरुड़ ।   कत्यूर घाटी के हर गांव के ग्रामीणों ने बंदर भगाओ खेती बचाओ जन अभियान को अपना समर्थन दिया है। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि वे दस फरवरी को भारी संख्या में बैजनाथ पहुंचेंगे। इस मौके पर दूरस्थ गांव कुलाऊ में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। जन अभियान समिति की टीम ने संरक्षक एडवोकेट डीके जोशी के नेतृत्व में संपर्क अभियान के तहत घांघली, छटिया, घेटी, भिलकोट, कुलाऊ आदि गांवों में और भेटा के ग्राम प्रधान कृपाल दत्त लोहुमी के नेतृत्व में माल्दे, सिटोली, नौघर आदि गांवों में संपर्क किया और लोगों को जागरूकता पंफलेट वितरित किए। लोगों ने कहा कि वे बंदरों के आतंक से बहुत परेशान हैं। बंदरों ने उनका जीना दुश्वार कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि बंदरों की समस्या का कोई ठोस उपाय किया जाना चाहिए। अन्यथा उनके सब्र का बांध कभी भी टूटकर उग्र आंदोलन का रूप धारण कर सकता है। समिति के लोगों ने ग्रामीणों से दस फरवरी को भारी जनबल के साथ बैजनाथ के भकुनखोला मैदान में पहुंचने की अपील की। ग्रामीणों ने कहा कि बंदरों से मुक्ति के लिए वे कहीं भी जाने को तैयार हैं। इस दौरान सलाहकार देवकीनंदन जोशी, संयोजक हरीश जोशी, अध्यक्ष रविशंकर बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी, नंदाबल्लभ पंत, बलवंत सिंह अल्मिया आदि मौजूद थे।

Advertisement