Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

धारचूला में दारमा के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया


पिथौरागढ़ ।   दर-सोबला मार्ग में क्षतिग्रस्त सड़क और पुल के छह माह बाद भी ठीक न होने पर दारमा के ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी तंत्र की अनदेखी के कारण 19गांव के लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। कई लोग दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल तक हो चुके हैं, बावजूद प्रशासन को उनकी समस्या दिखाई नहीं दे रही है।गुरुवार को दारमा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रधान और ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में धरने में बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि सोबला में बना वैली ब्रिज अगस्त 2023 से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक वैली ब्रिज का सुधारीकरण कार्य न होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीण वैलीब्रिज ठीक न होने से वैकल्पिक मार्ग से किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं, जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। इसके अलावा दर में सड़क का 500मीटर हिस्सा भू-धसाव होने से क्षतिग्रस्त है। उक्त सड़क को भी प्रशासन ने अब तक दुरस्त नहीं किया है। ग्रामीणों ने कहा कि वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि यह स्थिति तब है जब उक्त सड़क चीन सीमा को जोड़ती है।

You may have missed

Advertisement