Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बागेश्वर में कैंपस निदेशक के अनुपस्थित रहने पर छात्रों में रोष


बागेश्वर ।  बद्रीदत्त पांडेय कैंपस में तैनात निदेशक के लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर छात्रों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में छात्र गुरुवार को कैंपस में पहुंचे। यहां से नारेबाजी के साथ डॉ. जीएस गड़िया से मिले। उन्हें एसएस जीना विवि के कुलपति के नाम का संबोधित ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि निदेशक डॉ. दीपा कुमारी लंबे समय से कैंपस में अनुपस्थित चल रही हैं। पहले भी वह लंबे समय तक अनुपस्थित रहीं। कैंपस की समस्या दूर करने के लिए छात्र भटक रहे हैं। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। उनके लगातार अनुपस्थित रहने से स्टाफ पर भी किसी का नियंत्रण नहीं रह गया है। कैंपस में मनमर्जी चल रही है। इससे पढ़ाई का माहौल भी नहीं बन पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि निदेशक कार्य संपादित करने में असमर्थ हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, तांकि नई व्यवस्था बन सके। इस मौके पर सचिव धीरज कार्की, तारा सिंह पपोला आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement