Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

पुलिस ने बाइक रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक


बागेश्वर ।  सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस व परिवहन विभाग ने नगर में बाइक रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने को कहा। साथ ही सड़क सुरक्षा के नायक बनने की भी अपील की। दो पहिया वाहन चालकों से तीन लोगों को न बैठाने तथा दोनों को हेलमेल अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह दी गई। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, प्रभारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस, कोतवाली पुलिस, पुलिस कार्यालय, एस ओजी व परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से पुलिस कार्यालय से रैली निकाली। यह रैली तहसील रोड, एसबीआई तिराहा, आरे रोड, मंडलसेरा बाइपास, कांडा रोड तक गई। वाहन चालकों व आम-जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। नियमों का पालन करने की अपील की गई। दुपहिया वाहनों में तीन सवारी न बैठाने तथा हेलमेट का प्रयोग करने, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहनों को निर्धारित पार्किग स्थलों पर ही पार्क करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, स्टंट ड्राइविंग न करने तथा तेज रफ्तार में वाहन न चलाने की अपील की गई।

Advertisement