Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर क्षेत्र में प्रभात फेरी, शिवसैनिकों ने किया स्वागत


देहरादून ।  रामायण के महान रचयिता और संस्कृत के प्रतिष्ठित कवि महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों द्वारा आज प्रभात फेरी निकाली गई। इस उत्सव में लोगों ने बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ भाग लिया।  फेरी के दौरान शिवसेना मुख्यालय पर शिवसैनिकों ने पूरे उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार के साथ पंकज तायल, संजय अरोड़ा, रोहित बेदी, वासु परविंदा, मोहन काला, नितिन चंचल, अभिनव बेदी, लक्ष्य बजाज, फ़रीद अहमद और अंशुल जैन जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर शिवसेना प्रमुख ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके आदर्शों का पालन करना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने उत्सव में जोश और श्रद्धा के साथ भाग लेकर इस मौके को और भी खास बना दिया।

Advertisement