Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में अभी 3 साल की बच्ची को बाघ उठा ले गया , मौत , कबतक ये तमाशा देखेगा उत्तराखंड!!!

बागेश्वर । डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना-कांडा क्षेत्र धरमघर रेंज अंतर्गत सानीउडियार के पास ओलानी गांव से एक 3 साल की बच्ची को गुलदार उठा कर ले गया हैl ।

प्राप्त सूचना के अनुसार बच्ची का नाम योगिता उप्रेती बताया जा रहा हैं ।

सूचना प्राप्त होने पर फॉरेस्ट /थाना कांडा की टीम रवाना हो गयी हैl
बच्ची की बॉडी बरामद हो गयी हैl फॉरेस्ट विभाग द्वारा प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रहीं हैl

उत्तराखंड में ये दुर्घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं।

ये उत्तराखंड की बदकिस्मती ही है कि हमे यहाँ मूक दर्शक बनकर ये सब देखना ही पड़ेगा और इसी बीच जीना पड़ेगा । क्योंकि हमारी सरकारें व विभाग अब नाकारा हो चुके हैं।

Advertisement