Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में एनएसयूआई ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला


बागेश्वर ।  बीडी पांडे परिसर में छात्र संघ चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने परिसर में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में एनएसयूआई गुरुवार को कैंपस में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार छात्रसंघ चुनाव की तारीख को लगातार आगे बढ़ा रही है। चुनाव की तारीख आगे बढ़ने से छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त है। छात्र संघ चुनाव में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद नाराज छात्रों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका है। जल्द तारीख घोषित करने की मांग की है। इस मौके पर प्रकाश वाछमी, संस्कार भारती, ललित कुमार, अजय कुमार, सागर जोशी, कुनाल, अरुण, कविंद्र, संदीप, पंकज, प्रियांशु, करण, मोहित, सुमित आदि मौजूद रहे।

Advertisement