Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बैंक खाते फ्रीज करने पर कांग्रेस का प्रदर्शन


हरिद्वार ।  कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित आयकर कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया भाजपा विपक्षी पार्टियों पर इनकम टैक्स, ईडी की रेड कर अलोकतांत्रिक तरीका अपना रही है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपना कर लोकतंत्र को कुचलना चाहती है, जिसे कांग्रेसजन बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व विधायक रामयश सिंह और श्रमिक नेता राजबीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है, जिसके कारण विपक्षी पार्टियों पर इनकम टैक्स, ईडी की रेड करवा रही है। महेश प्रताप राणा और महानगर महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि सरकार इनकम टैक्स विभाग का दुरुपयोग कर रही है, जिसका खामियाजा 2024 में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। नईम कुरैशी और महानगर महासचिव कैलाश भट्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इलेक्टोरल बॉन्ड बैन होने से बौखलाई हुई है। प्रदर्शन करने वालों में इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, लता जोशी, विकास चंद्रा, अमित नौटियाल, विमल शर्मा साटू, जतिन हाण्डा, दिनेश वालिया, मनीराम बागड़ी, मोहन सिंह राणा, गुलबीर सिंह, यशवंत सैनी, बीएस तेजियान, कैश खुराना, तुषार कपिल, मधुकांत गिरि, शिवम नैथानी, हरजीत सिंह, राजेन्द्र जाटव, अरुण राघव, नवीन सैंस, समर्थ अग्रवाल, अमन गौड़, जितेन्द्र सिंह, जय प्रकाश जेपी, सौरभ सैनी, सुहैल कुरैशी आदि शामिल रहे।

Advertisement