Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

उपनल कर्मियों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी रहा जारी


अल्मोड़ा. ।   चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में उपनल कर्मियों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा, सरकार उपनल कर्मियों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। लेकिन वह मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। सोमवार को चौघानपाटा स्थित गाँधी पार्क में जमा हुए उपनल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां जिलाध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि उपनल कर्मी आठ दिन से कार्यबहिष्कार के साथ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हो रही है। सरकार उपनल कर्मियों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। लेकिन वह मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहेंगे। अनदेखी से उपनल कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चेतावनी दी कि सरकार का यही रवैया रहा तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिला महामंत्री शेखर भट्ट, निशांत गोस्वामी, पूरन मेहरा, सुनील टम्टा, कमल बनकोटी, मुन्नी भाकुनी, किरन मठपाल, कमला बिष्ट, अवनि साह, राजेंद्र कार्की, बलवंत सिंह, कैलाश जोशी, लतिषा कनवाल, दिनेश परिहार, गोपाल बोरा, दीपक कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रियंका जीना, पुष्पा आर्या, सोनाली परिहार आदि मौजूद रहे।

Advertisement