Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

वाहन दुर्घटना में कार चालक की मौत


चमोली ।   कुलसारी से जबरकोट जाने वाली सड़क और एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमे चालक की मृत्यु हो गई है। थाना प्रभारी थराली देवेंद्र पंत ने बताया कि थाना थराली बुधवार की सुबह टेलीफोन पर सूचना प्राप्त हुई कि कुलसारी से जबरकोट की तरफ जाने वाली सड़क पर एक कार का ऐक्सीडेंट हो रखा है। सूचना पर थानाध्यक्ष मय पुलिसबल के मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक आल्टो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो रखी है, कार ऊपर वाली रोड से लगभग 400 मीटर गिरकर नीचे वाली रोड पर पहुंच गई है। कार के चालक की तलाश की गई तो उसका शव दोनों रोडो के बीच में झाडियों में अटका हुआ था। शव को बाहर निकाला गया। चालक की पहचान गौर सिंह कंडारी पुत्र केदार सिंह कंडारी निवासी जबरकोट थराली उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में की गई। कार में चालक के अतिरिक्त और कोई मौजूद नहीं था। संभवतः दुर्घटना देर रात को हुई होगी जिस कारण किसी को रात में पता नहीं लग पाया। मृतक का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम हेतु कर्णप्रयाग भेज दिया गया।

Advertisement