Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

नैनीताल मेट्रोपोल पार्किंग ठेके से होगी संचालित


नैनीताल । नगर पालिका की ओर से संचालित की जा रही मेट्रोपोल पार्किंग का संचालन अब ठेके में होगा। इसे लेकर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्किंग के एक वर्ष के ठेके के लिए 40 लाख न्यूनतम धनराशि तय की गई है। मार्च में टेंडर खोले जाएंगे। शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल में जिला प्रशासन के सहयोग से अस्थायी पार्किंग का निर्माण किया था। बीते वर्षों से पालिका ही पार्किंग का संचालन करती है। जिससे होने वाली आमदनी का 40 प्रतिशत पालिका, जबकि 60 प्रतिशत जिला प्रशासन को प्राप्त होता है। पार्किंग संचालन के लिए पालिका ने स्वयं के कर्मचारी तैनात किए हैं। मगर अगले वित्तीय वर्ष से पालिका ने पार्किंग को ठेके में संचालित करने की योजना बनाई है। इसके लिए कार्यालयी स्तर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईओ राहुल आनंद ने बताया, जिला प्रशासन की अनुमति के बाद पार्किंग को ठेके में देने को टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। बीते दो वर्षों में पार्किंग से होने वाली औसत आय को आधार मानते हुए 40 लाख रुपये न्यूनतम शुल्क रखा है।

Advertisement