Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

आशाओं ने स्वास्थ्य महानिदेशालय पर किया प्रदर्शन


देहरादून ।  सीटू से संबद्ध आशा कार्यकत्रियों ने स्वास्थ्य महानिदेशालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द उनकी मांगों का समाधान करे। ऐसा न होने पर उन्होंने सोमवार को विधानसभा कूच कर घेराव की चेतावनी दी है। शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय पर एकत्र हुई आशाओं ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार आशा वर्कर का लगातार उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि कई बार के आंदोलन के बावजूद आज तक उनकी एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। आशाओं ने कहा कि सरकार उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करे। उनका मासिक वेतन कम से कम 26 हजार रुपए किया जाए और रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा दी जाए। उन्होंने महानिदेशक स्वास्थ्य को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं मानी गई तो भाजपा को इसका खामियाजा लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे, उपाध्यक्ष कलावती चंदोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, लोकेश देवी, रीता, ममता,नीरा कंडारी, नीरज यादव, राधा, सुनीता, रोशनी, लता, नीलम, भुवनेश्वरी, अंजली, बबीता आदि मौजूद रहे।

Advertisement