April 23, 2026

नदी बचाओ अभियान का बागेश्वर में हुआ समापन

बागेश्वर गरुड़ । हिमालयन पर्यावरण जलस्रोत एवं पर्वतीय शिक्षा संस्था हितैषी द्वारा नदी बचाओ जीवन बचाओ अभियान 2024 का शुभारम्भ गरुण गंगा के उदगम स्थल गरुण शीला से प्रारम्भ किया ।
ततपश्चात गोमती नदी के उदगमस्थल अग्यारी महादेव व गरुण घाटी के अन्तिम गाव भिटारकोट से पदयात्रियो ने अपने अभियान का शुभारम्भ किया । इस दौरान इस अभियान से जुडे लोगो ने जल जंगल जमीन से जुडे मुददो को लेकर आम जनमानस के साथ विचार विमर्श किया व अपने अनुभव साझा किये ।
कई ज्वलन्त मुददे जैसे पलायन घटते जलस्तोत सुखती नदिया बिगडता पर्यावरणीय संन्तुलन रासायनिक खेती जैसी विकट समस्याओ के प्रति लोगो को जागरुक किया । इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम सभा मे जाकर ग्रामीण जनो व स्कूली बच्चो को जनसंवाद के माघ्यम से अपने पर्यावरण के प्रति सजग व जागरुक रहने की बात कही ।
इस अभियान के तहत भिटारकोट सिमपुर थाकला कोहिना हडबगड कफलडूगा नौगाव बन्तोली पोखरी सिरोली भतड़िया सैलखोला रिठाड देवनाई भगरतोला मोतिसारी पचना बिमौला गरुड मजकोट कुन्जाली सिमार छत्यानी रौल्याना मैगडीपिगलो कन्घार गलई तैलीहाट बैजनाथ पूुरणा गागरीगोल सिमार बमराडी फटगली रवाईखाल कमेडी बहुली होते हुवे सरयू गोमती के संगम तट बागेश्वर में इस पदयात्रा का समापन किया इस पदयात्रा के दौरान नैनीतालविश्वविध्धालय के डा0 विरेन्द्र पाल हितैषी संस्था के सचिव डा० किशन राना,महेश पान्ड़े रुप सिह रावत अर्जुन राणा कै० दिगपाल गुसाई आदि लोगो ने प्रतिभाग किया ।
पदयात्रा के अन्तिम दिन सरयूगोमती के पावन संगमतट पर बृक्ष प्रेमी किसन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय अर्जुन राणा महेश पांडे व एडवोकेट नारायण सिंह थायत सहित सभी लोगो ने पवित्र जल को हाथ मे लेकर प्रतिज्ञा की हम इस मुहिम को अनवरत इसी प्रकार चलाते रहेगे और भविष्य में जल जंगल जमीन से जुडे मुददो को लेकर इसी प्रकार आम जनमानस को जागरूक करते रहेंगे।