पुलिस के जवान ने लौटाया खोया पर्स
बागेश्वर। । पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर की हमराह ड्यूटी में तैनात आरक्षी जितेंद्र सिंह को कोतवाली पास एक पर्स रोड पर पड़ा मिला, जिसमें एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, जरूरी कागजाद, कुछ पैसे व फ़ोन नंबर लिखे हुए रखे गए थे। खोजबीन करने पर पर्स स्वामी हरीश चंद्र उपाध्याय पुत्र भुवन चंद्र उपाध्याय से आरक्षी द्वारा फोन पर संपर्क कर। रविवार को कार्यालय में बुलाकर पर्स को उनके सुपुर्द किया गया। उन्होंने पुलिस कर्मी के प्रति आभार जताया है।
