Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बंदर के हमले में बुजुर्ग घायल, रेफर


पौड़ी । किचन में खाना बना रही कुंजेठा गांव की 75 वर्षीय सरोजनी देवी को बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर पडोसियों ने उन्हें बचाया। लेकिन तब तक बंदर उनके सिर को बुरी तरह जख्मी कर चुका था। जिला अस्पताल के एमएस ने बताया कि बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा पौड़ी की हेमलता देवी भी बंदर के हमले में घायल हो गई हैं। एमएस ने बताया कि पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले प्रेम लाल, कैलाश रावत, गोकुल सिंह, अंकित चौहान, जय प्रकाश व गौरी कुत्तों के हमले में घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। नगर पालिका पौड़ी के ईओ गौरव भसीन ने बताया कि शहर में क्विक रिस्पांस टीम द्वारा निरंतर बंदरों को पकड़ने का काम किया जा रहा है। अब तक नगर क्षेत्र से 300 बंदरों को पड़कर कर जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर कुत्तों की पहचान कर उन्हें भी पकड़ा जा रहा है।

Advertisement