Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

रेस्टोरेंट से अवैध शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।   सोमेश्वर पुलिस ने रेस्टोरेंट से अवैध शराब बरामद कर रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कौसानी रोड चनौदा में एक रेस्टोरेंट से 48 पव्वे व 03 बोतल देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर रेस्टोरेंट संचालक अभियुक्त आनन्द राम (28 वर्ष) पुत्र शंकर राम, निवासी ग्राम शैल, चनौदा को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धरम सिंह, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र राय, कांस्टेबल वेद प्रकाश शामिल रहे।

Advertisement