June 13, 2026

सड़क के लिए मटियोली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


बागेश्वर ।   राज्य योजना में स्वीकृत सड़क पांच साल बाद भी नहीं बनने पर मटियोली के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सड़क निर्मााण शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के अभाव में उनका जिला मुख्यालय आना तक मुश्किल हो रहा है। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर जगदीश राम, पनी राम, भूपाल राम, दनी राम, हरीश राम, सुंदर लाल आदि शामिल थे।