Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

हाईस्कूल इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को डीएम ने दी शुभकामनाएं

बागेश्वर । उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले जनपद के सभी विद्यार्थियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी विद्यार्थी सकारात्मक सोच रखते हुए बिना किसी मानसिक दबाव के पूरे मनोयोग, तनाव मुक्त और आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षा दें। मेरा सभी अभिभावकों और जागरुक नागरिकों से भी आग्रह है कि बच्चों को सकारात्मक वातावरण तैयार करने में हर संभव सहयोग प्रदान करें।
अनुराधा पाल, जिलाधिकारी, बागेश्वर

Advertisement