Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बागेश्वर पुलिस ने फरार एन0आई0एक्ट में 1 वारण्टी को किया गिरफ्तार

बागेश्वर । श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षके बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौ0वाद संख्या- 596/23 धारा 138 एन0आई0 एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त लक्षम राम पुत्र मोहन राम निवासी-जिनखोला (मण्डलसेरा) थाना-कोतवाली बागेश्वर, जिला-बागेश्वर जो काफी समय से फरार चल रहा था एवं माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसे आज दिनांकः 27.02.2024 को उसके घर जिनखोला (मण्डलसेरा) से गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

    
Advertisement