हेलीपैड सेवा जिला मुख्यालय बागेश्वर से शुरू कराने की मांग
बागेश्वर गरुड़ । जिले में हेलीपैड सेवा अन्यत्र स्थान से संचालित करने के बजाय जिला मुख्यालय से शुरू करने की मांग मुखर होने लगी है। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सेवा शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिले से सेवा शुरू होगी तो इससे पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। डीएम को भेजे ज्ञापन में नागरिक मंच के आलोक साह ने कहा कि हेलीपैड सेवा जिला मुख्यालय से होगी तो इसका अधिक लोग लाभ उठा पाएंगे। कौसानी, ग्वालदम की ओर आने वाले पर्यटक बागेश्वर से भी रूबरू होंगे। बागेश्वर से हेली सेवा लेने वालों की संख्या यहां अधिक होगी। पूर्व में तत्कालीन डीएम शैलेश बगोली ने जुलकिया में जगह चयनित की थी। इस जगह का एक बार फिर से निरीक्षण कर हेलीपैड बनाया जाए।
