March 22, 2026

गरुड़ लखनी में चलाया जन जागरूकता अभियान


बागेश्वर गरुड़ । तहसील के 50 प्रतिशत से कम मतदान केंद्र लखनी में स्वीप की टीम ने जन जागरुकता व हस्ताक्षर अभियान चलाया। घर-घर जाकर शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ पत्र भरवाया। साथ ही बाहरी क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी मतदाताओं से अपील की वह जरूर घर आकर मतदान करें। 75 प्रतिशत से उपर मतदान लक्ष्य को प्राप्त करें। यहां ग्रामीणों द्वारा झोड़ा, चाचरी गाकर शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। सभी को मतदान को प्ररित किया। इस मौके पर डीएल वर्मा, उमेश जोशी, पुष्कर अल्मियां, मोहन भरड़ा, सुनील भट्ट, सुरेश चंद्र गोपाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।