बागेश्वर में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के रीठाबगड़ में सार्वजनिक शांति भंग करने और मारपीट पर आमादा एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बाद में कानूनी कार्रवाई के तहत परगना मजिस्ट्रेट कपकोट के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि रीठाबगड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए झगड़ा और मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना कपकोट से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पुलिस ने पाया कि युवराज कुमार उर्फ कोहिनूर पुत्र मोहन राम, निवासी ग्राम रीठाबगड़ लोगों के साथ गाली-गलौज कर हंगामा कर रहा था और लगातार मारपीट पर आमादा था। उसकी हरकतों से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया था तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पुलिस ने युवक को शांत रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी, लेकिन उसने पुलिस की बात नहीं मानी और और अधिक उग्र होकर सार्वजनिक शांति भंग करने पर उतारू हो गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कपकोट पुलिस ने आरोपी को धारा 170/126/135/135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय परगना मजिस्ट्रेट, कपकोट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
