Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराए सरकार


रुड़की. । किसानों की विभिन्न मांगों और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा ने धरना दिया। इसके बाद मांग पूरी किए जाने को लेकर मंगलौर कोतवाल प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उत्तराखंड किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महकर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को नारसन खुर्द में धरना प्रर्दशन दिया। महकर सिंह का कहना था कि किसान आर्थिक रूप से बेहद परेशान हैं। किसानों की मांग है कि देश में एमएसपी के लिए कानून बनाया जाए। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर किसानों के नलकूप कनेक्शन पर बिजली का बिल माफ किया जाए, विद्युत पेनल्टी भी माफ हो।

Advertisement