Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बागेश्वर में विवाहिता ने किया फांसी लगाने का प्रयास, हायर सेंटर रेफर, पुलिस जांच शुरू


बागेश्वर ।  कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात रवाईंखाल क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे देख लिया और बचा लिया। इसके बाद पति रात में ही उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement