Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

पौड़ी एसएसपी ने पुलिस कार्मिकों को दिलाई मतदान की शपथ


पौड़ी. । लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बुधवार को एसएसपी ने सभी पुलिस अफसरों और कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलाई। पौड़ी पुलिस लाइन में एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने अधीनस्थों को शपथ दिलाते हुए कहा कि अपने परिजनों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। आयोग के निर्देशों के तहत पौड़ी पुलिस लाइन में फायर सर्विस, दूरसंचार, स्थानीय अभिसूचना इकाई आदि में तैनात सभी कार्मिकों ने इसमें हिस्सा लिया। एसएसपी ने कहा कि निर्भीक होकर मतदान के लिए सभी को प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही बिना भेद भाव के निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए ड्यूटी करने को लेकर भी एसएसपी ने दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ जिले के सभी थानों एवं शाखा प्रभारियों ने भी अधीनस्थ कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलाई।

Advertisement