Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

डाक्टरों की मांग को लेकर धरना जारी


नई टिहरी. । सीएचसी बेलेश्वर में डाक्टरों व तकनीकी स्टॉफ की तैनाती की मांग को लेकर स्वास्थ्य समन्वय समिति व वरिष्ठ नागरिकों का क्रमिक अनशन 6 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र मेगाधार में तैनात डेंटल सर्जन डॉ. शालिनी पंवार को सप्ताह में तीन दिन सीएचसी बेलेश्वर में सेवा देने के आदेश जारी किए हैं। सीएमओ डा. मनु जैन ने कहा कि धीरे-धीरे अन्य डाक्टरों की भी व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य समन्वय समिति की अध्यक्ष ममता पंवार ने कहा कि जब तक पूर्णकालिक रूप से डाक्टरों की तैनाती नहीं हो जाती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 6ठे दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में छुमा देवी चौहान, सुंदरा देवी, पार्वती देवी, बिजेंद्र सिंह पंवार, उर्मिला देवी, दर्शनी देवी, भगीरथ प्रकाश व चैतराम शामिल रहे।

Advertisement