Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

डंगोली पुलिस ने गलई कंधार की महिलाओं को दी आवश्यक कानूनी जानकारी

बागेश्वर गरुड़ । आज उ0नि0 महेश चंद्र चौकी प्रभारी डंगोली द्वारा चौकी डंगोली क्षेत्रान्तर्गत गलई कंधार में दिनांक 08/03/2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्लाक प्रमुख गरुड़ श्रीमती हेमा देवी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती आशा बिष्ट मय टीम की उपस्थिति में एक महिला जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम में अधिवक्ता श्री तुलसी जोशी, व क्षेत्र की सम्मानित महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित सभी को महिलाओं के कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा व वर्तमान मे पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान, नशे के विरुद्ध, यातायात, साईबर ठगी, Online फ्रॉड आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए इनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गयाl किसी भी समस्या सूचना पर पुलिस को 1090,112 व साइबर ठगी का शिकार होने पर हेल्प लाइन न0-1930 के माध्यम से सूचना देने के सम्बंध में विस्तृत व्याख्यान दिए गए।

   

Advertisement