Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बैजनाथ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

बागेश्वर गरुड़ । थाना बैजनाथ के अनुसार वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 27.2.24. को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-04/2024 धारा 376 आई0पी0सी0 व पॉक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया l

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे ने अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के निर्देशन में अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएl
दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत पुत्र गोविंद सिंह निवासी ग्राम जैसर थाना बैजनाथ, जिला बागेश्वर को आज दिनांक 07/03/2024 को जैसर गागरीगोल तिराहे से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश किया गयाl

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 0उ0नि0 खष्टी बिष्ट, अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी, महेंद्र सिराड़ी व नरेन्द्र राणा रहे ।

  

Advertisement