Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बनतोली में समूह की महिलाओं संग हुई गोमती फार्मर कम्पनी की बैठक


बागेश्वर गरुड़ । आज गरुड़ विकास खण्ड अंतर्गत रनकुडी ग्रामपंचायत के बनतोली ग्राम के महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ गोमती फॉर्मर प्रोड्यूसर कम्पनी की एक आम बैठक स्थानीय पंचायत घर मे सम्पन्न हुई।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जानकारी देते हुए कम्पनी के सीइओ दर्शन सिंह गढ़िया ने कहा कि हमारी कम्पनी से जुड़कर महिलाएं अपने कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन कर सकती हैं। और उनके द्वारा उत्पादित कृषि क्षेत्र से सम्बंधित सभी फसलों सब्जियों को वे उचित मूल्य दिला सकते है।
कम्पनी के डायरेक्टर अर्जुन राणा ने उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि कम्पनी से जुड़ने पर सभी महिलाएं फसलों के उन्नत बीज व सब्जियों के बीज व दवाएं साथ मे कृषि उपकरणों का भी फायदा उठा सकते है।
उपस्थित महिलाओं द्वारा उनके गाँव मे एक थ्रेसर की आवश्यकता बताई गई और धान खरीद पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में राजेन्द्र सिंह नेगी , गीता देवी, आशा देवी, खष्टी देवी रेखा देवी व सरस्वती देवी सहित दर्जनों महिला शामिल हुई।

Advertisement