Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बरसात से पहले सड़कों को दुरुस्त कर विभाग : डीएम अनुराधा पाल

  बागेश्वर । जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी रोकथाम के लिए जरूरी उपायों को मजबूती के साथ धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अक्सर दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते है जिससे दुर्घटना की ज्यादा सम्भावना रहती है। ऐसे दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की जाए। तथा अच्छी गुणवत्ता वाले (आईएसआई) मार्क के मजबूत हैलमेट पहनने के लिए उन्हें जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने सीट बेल्ट नहीं पहनने वाले चालकों एवं ओवर लोडिंग के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों के आवागमन और सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के अंदर भारी वाहनों के आवगमन को लेकर भी सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक रोक लगाने को कहा इस हेतु पुलिस विभाग को सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने सड़क महकमे के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित सड़कों का सुधारीकरण कार्यो में  गुणवत्ताा का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क सुरक्षा आडिट का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान देने के साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइनेज व मोड़ो पर चेतावनी बोर्ड लगाये जाय। परिवहन व पुलिस विभाग को वाहनों के ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के साथ ही नियमित रूप से चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। तथा नशे व वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई करने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए।  

बैठक के दौरान सचिव सड़क सुरक्षा समिति द्वारा सड़कों पर हटाये गयें अतिक्रमण की स्थिति, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड,सीट बेल्ट नही पहनने आदि को लेकर की गई चालानी कार्रवाई की जानकारी दी गई।बताया गया कि सड़क मार्ग पर चिन्हित अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया है। जिलाधिकारी ने मानसून सीजन को देखते हुए सड़क महकमे के सभी विभागों को पेचवर्क यथा समय पूरा करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने गिरीछीना सड़क मार्ग के पैच वर्क को भी पूरा करने को कहा। साथ ही जिन सड़कों के मरम्मत कार्य एवं डामरीकरण होना है उन कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, अधि0अभि0 लोनिवि एके पटेल, संभागीय परिवहन अधिकारी रत्नाकर सिंह, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल सहित समिति के अन्य लोग मौजूद थे।      

                     
                
Advertisement