Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

रिठाड़ वनपंचायत में लगी आग, गाँववालों ने बमुश्किल बुझाई, हंस फाउंडेशन से ग्रामीण पशोपेश में!


बागेश्वर गरूड़ । कल रात लगभग 10 बजे वन पंचायत रिठाड़ में कुछ अराजक तत्वों द्वारा आग लगाई गई। जो कि सम्भवतः राह चलते मुसाफिर हो सकते है।
आग की सूचना मिलते ही सरपंच श्रीमती नीमा देवी द्वारा समस्त ग्रामीणों को आवाज लगाकर सूचित किया गया।
जिसपर सभी ग्रामवासियों ने जंगल की तरफ कूच किया व बड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घण्टे बाद आग पर काबू किया जा सका ।
आग पर काबू कर लिए जाने के बाद सभी ग्रामीणों का कहना था कि इस वर्ष हंस फाउंडेशन द्वारा लगभग क्षेत्र के समस्त गावो में बैठकर हर गाँव मे कुछ फायर फाइटर की एक टीम बनाई गई हैं। और उन्हें बताया गया कि फाउंडेशन द्वारा हर फाइटर को आग बुझाने के उपकरणों सहित उन्हें ड्रेस भी दी जायेगी।
जिसके चलते ग्रामीणों में यह संशय की स्थिति बन गई हैं कि उनके द्वारा जो टीम बनाई गई हैं। शायद उन्हें वे कुछ पैसा देकर आग की समस्त जिम्मेदारी अब उनकी ही हो गई हैं।
जबकि हालात यह हैं कि उन्हें अभीतक ई अग्नि बुझाने के उपकरण तक देने में असमर्थ रहे हैं।
आग बुझाने में अर्जुन राणा , बिसन सिंह, पूरन सिंह , राजेन्द्र राणा, केदार सिंह, भुवन सिंह, गोविंद सिंह , मनोहर सिंह, गीता देवी, राधा, गोविंदी सहित दर्जनों महिला पुरूष शामिल रहे ।
गाँववालों ने एकमत से कहा कि भविष्य में यदि वह पंचायत के अंदर यदि कोई बेवजह घूमते हुए संदिग्ध पाया जाता हैं तो उसपर तुरंत आपदा अधिनियम के अंतर्गत उचित कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement