Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निफ्टी पहुंचा नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर


मुंबई । बेहद उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर हरे निशान में बंद हुआ। दोपहर बाद निफ्टी में तेज रिकवरी आई। निफ्टी 118 अंक या 0.53 प्रतिशत बढक़र 22,474.05 पर बंद हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि निजी बैंकों, आईटी और हेल्थकेयर शेयरों ने निफ्टी की बढ़त में योगदान दिया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि घरेलू इक्विटी ने मामूली ठहराव के बाद वापसी की और नई ऊंचाई को छू लिया। बैंकिंग, आईटी, हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों में खरीददारी से तेजी को समर्थन मिला।
खेमका ने कहा कि हालांकि, व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 में 0.5 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2 फीसदी की गिरावट के साथ बिकवाली जारी रही। निजी बैंकों के गति पकडऩे और सूचकांक का समर्थन करने के साथ बाजार में सेक्टोरल रोटेशन देखा गया। आईआईएफएल और जेएम फाइनेंशियल के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद एनबीएफसी दबाव में आ गई।
उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में लार्जकैप बाजार को आगे बढ़ाएंगे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप दबाव में रह सकते हैं। वैश्विक मोर्चे पर, यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल का बुधवार रात का भाषण महत्वपूर्ण होगा। इससे नीति को लेकर कुछ संकेत मिलेंगे।
खेमका ने कहा कि इसके अलावा, निवेशक अमेरिकी जॉब डेटा पर भी नजर रखेंगे, जो ब्याज दर निर्णय के दृष्टिकोण से अधिक संकेत प्रदान करेगा।
0

Advertisement