Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

शेयर बाजार में लाखों डूबने के बाद युवक ने की खुदकुशी


हरिद्वार । कनखल में शेयर बाजार में भारी नुकसान के बाद आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने हीटर पर कोयला जलाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने पत्नी को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर आत्महत्या की जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक कनखल के न्यू विष्णु गार्डन, अरिहंत विहार निवासी 40 वर्षीय लव कुमार पुत्र सुंदरलाल लंबे समय से शेयर बाजार में निवेश कर रहा था। बताया जा रहा है कि बीते समय में उसे शेयरों में भारी नुकसान हुआ। इससे वह कर्ज में डूब गया। तनाव के चलते उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई। वह सिडकुल की एक कंपनी में भी काम कर चुका था। आर्थिक हालात बिगड़ने और उसकी शराब की लत के चलते पत्नी दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

Advertisement