Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

दो कारों से 26 पेटी अवैध देशी शराब बरामद


अल्मोड़ा । एसओजी, एएनटीएफ व सोमेश्वर पुलिस टीम ने 02 कारों से 26 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। गुरुवार सुबह थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह, प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में एसओजी, एएनटीएफ व सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी तो सोमेश्वर गणनाथ वाली सड़क पर सेट्रो कार वाहन संख्या डीएल 4सीएजी-5926 और वैगनार कार वाहन संख्या यूके04जे-4681 के चालक पुलिस टीम को देखकर कार सड़क पर छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा दोनों कारों की तलाशी ली गई तो सैन्ट्रो कार से 18 पेटियों में 864 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का व वैगनार कार से 08 पेटियों में 384 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर अज्ञात कार चालकों के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई तथा दोनों वाहन सीज़ कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। फरार कार चालकों की तलाश की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह, कांस्टेबल मनमोहन सिंह, राकेश भट्ट, विरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Advertisement