2.46 करोड़ से बनेगी हरिद्वार ग्रामीण की चार सडकें
हरिद्वार । हरिद्वार ग्रामीण के पीली पढ़ाव, दूधला दयालवाला और हर्षिवाला में राज्य योजना से 2.46 करोड़ रुपये की लागत से चार किमी की इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों ने सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर विधायक अनुपमा रावत का आभार जताया है। ग्रामीण बलदेव सिंह, जीत सिंह, अर्जुन सिंह, किशन बहादुर, जयपाल, कुलवंत सिंह, प्रकाश पंवार आदि का कहना है कि दूधला दयाल वाला के ग्रामीणों को दशकों से सड़क का इंतजार था। विधायक के प्रयास से उम्मीद जागी है।
